जन-समस्याओं को लेकर मुसाबनी पहुँचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, कई क्षेत्रों का किया दौरा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने आज मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनता से मुलाकात की और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी स्थिति को समझने के उद्देश्य से किए गए इस भ्रमण में उनके साथ कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर खान, वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न प्रसाद और सूफी इरफान भी मौजूद थे।

दौरे की शुरुआत मुसाबनी बाजार से हुई, जहाँ श्री दुबे ने बिलीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। इस दौरान दुकानदारों ने उन्हें बाजार में फैले कचरे के ढेर की ओर ध्यान दिलाया। जिला अध्यक्ष ने तत्क्षण अंचलाधिकारी से फोन पर बात कर सफाई कराने का निर्देश दिया।



गुलमोहर स्कूल की प्रिंसिपल ने भी श्री दुबे से मिलकर विद्यालय से जुड़ी समस्याओं को साझा किया। इस पर दुबे ने स्कूल परिसर में भी बिलीचिंग छिड़काव के लिए बिलीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया।

इसके बाद जिला अध्यक्ष का काफिला महुलबेड़ा दुनिया बस्ती पहुँचा, जहाँ स्थानीय महिलाओं ने जल निकासी की समस्याओं के साथ-साथ बिजली के झूलते तारों की गंभीरता से अवगत कराया। इस पर दुबे ने बिजली विभाग के एसडीओ से संपर्क कर शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

श्री दुबे ने क्षेत्र में पूर्व से चल रहे सरकारी विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। तत्पश्चात वे मोहम्मद नगर पहुँचे और वहाँ के लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, मो. इरफान, मो. असगर, जुनेद, समीर, सोनू, महिला नेत्री सबनम परवीन समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें