पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के समर्थन में लोकहित अधिकार पार्टी के कई नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : लोकहित अधिकार पार्टी, झारखंड में हाल ही में हुए घटनाक्रम ने प्रदेश संगठन में हलचल मचा दी है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के अचानक निष्कासन के विरोध में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसी के बहकावे में आकर आनन-फानन में श्री साहू को निष्कासित कर दिया, जो राजनीतिक अपरिपक्वता को दर्शाता है। श्री साहू समर्पित, संगठनशील और जमीनी नेता हैं। उनके निष्कासन से हम सभी मर्माहत हैं।”

इस्तीफा देने वालों में प्रदेश और जिला स्तर के अनेक दिग्गज नेता शामिल हैं:

चतरा जिला से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही, प्रदेश महासचिव अशोक कुमार डोम, प्रदेश सचिव शम्भु प्रजापति

हजारीबाग जिला से प्रधान महासचिव कुंज बिहारी साव, प्रदेश सचिव राम विलास साव, जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार साहू

बोकारो से प्रदेश उपाध्यक्ष जोधन नायक, जिलाध्यक्ष संतोष साव

पलामू से प्रदेश महासचिव अशोक प्रसाद साहू

धनबाद से प्रदेश सचिव अशोक साव

गढ़वा से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप गुप्ता

चतरा जिलाध्यक्ष मुरारी साव

लातेहार जिलाध्यक्ष बलराम प्रसाद साहू

गिरिडीह जिलाध्यक्ष शिव शंकर साहू

चाईबासा जिलाध्यक्ष शशिकांत ठाकुर

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदलाल साव एवं तारीक साव भी इस सूची में शामिल हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें