सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके मनाने के लिए थाना क्षेत्र के छोटी कोदरजन्ना मदरसा इस्लामिया में बुधवार को ग्रामीणों के साथ एक बैठक की। जहां मुहर्रम पर्व को अमन चैन के साथ संपन्न कराने के लिए ग्रामीण एवं बुद्धिजीवी ने भी अपनी सुझाव दिए। इस मौके पर थाना प्रभारी द्वारा हर संभव सहयोग करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सैकड़ों हजारों की भीड़ में सिर्फ दो चार उपद्रवी ही अशांति फैलाते हैं जिसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा मोहर्रम के जुलूस पर तीसरी आंख के रूप में सीसीटीवी कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग से नजर रखी जाएगी ताकि अशांति फैलाने वाले को चिन्हित किया जा सके। इस बैठक में मुख्य रूप से ब्रह्मदेव यादव, अब्दुल हन्नान, जाकिर खान, आरीफ, मुजम्मिल खान, भूतपुर्व सैनिक मुअज्जम अली, यारानुल, सईम एवं अन्य सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें