हूल दिवस पर भाजपा सोनारी मंडल ने सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

SHARE:

Jamshedpur : 1855 के संथाल विद्रोह के महानायक सिद्धो-कान्हू मुर्मू की शहादत को स्मरण करते हुए सोमवार को भाजपा सोनारी मंडल की ओर से हूल क्रांति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ट्राइबल कल्चर सोसाइटी परिसर, सोनारी में मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर शहीद वीर सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने उनके साहस, बलिदान और आदिवासी समाज को संगठित करने की क्रांतिकारी भूमिका को याद किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पाण्डेय ने कहा कि सिद्धो-कान्हू का बलिदान न केवल संथाल समाज, बल्कि पूरे झारखंड के गौरव का प्रतीक है। उनका संघर्ष आज भी प्रेरणा देता है कि अन्याय और शोषण के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज़ उठानी चाहिए।”

मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने कहा कि हूल दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान, अधिकार और आजादी की प्रेरणा का दिन है। भाजपा ऐसे शहीदों की विरासत को सहेजने के लिए सदैव संकल्पित है।”

कार्यक्रम में जिला मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव, राहुल प्रसाद, हर्ष प्रसाद, विक्की प्रसाद समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment