प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को साकार कर रहे सांसद विद्युत वरण महतो, 70 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों को बांटे आयुष्मान भारत के स्मार्ट कार्ड

Share करें

✓ Link copy हो गया!



जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को ₹5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। सोमवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने सदर अस्पताल, जमशेदपुर में बुजुर्गों के बीच स्मार्ट कार्ड का वितरण कर योजना की शुरुआत की।

इस अवसर पर सांसद महतो ने कहा कि यह कार्ड बुजुर्गों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के सभी 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को इस योजना की जानकारी दें और उन्हें सदर अस्पताल में आधार कार्ड लेकर आकर रजिस्ट्रेशन कराने को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना है कि देश का कोई भी बुजुर्ग इलाज से वंचित न रहे।

सिविल सर्जन डॉ. आशीष पाल ने बताया कि आज बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने इस योजना के लिए पंजीकरण कराया है। “हम हर एक पात्र बुजुर्ग तक यह लाभ पहुंचाना चाहते हैं,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग उपस्थित थे, जिनमें शामिल थे:

भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा

सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार एवं जसवंत महतो

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार

घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा

डॉ. शशि पांडेय, डॉ. पीयूष कुमार

पूर्व मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती, ललन यादव

वरुण सिंह, चिंटू सिंह, अशोक मिश्रा

तथा सदर अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं स्टाफ


कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी की योजना को हर जरूरतमंद बुजुर्ग तक पहुंचाना था। इसमें सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे इस योजना का प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक करेंगे।




????️ 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें