एनटीटीएफ गोलमुरी के 11 छात्रों का हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आदित्य बिरला ग्रुप) में चयन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : एनटीटीएफ आर. डी. टाटा टेक्निकल सेंटर, गोलमुरी में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आदित्य बिरला ग्रुप) द्वारा कैंपस सिलेक्शन ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स एवं डिप्लोमा इन टूल एंड डाई इंजीनियरिंग के कुल 11 छात्रों का चयन विभिन्न तकनीकी पदों के लिए हुआ।

कैंपस सिलेक्शन की प्रक्रिया में सबसे पहले रिटन टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें कुल 40 छात्रों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा में से 15 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिसके बाद इंटरव्यू राउंड के जरिए छात्रों की तकनीकी जानकारी, प्रस्तुतीकरण क्षमता और व्यक्तिगत दक्षता का मूल्यांकन किया गया। इस प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 छात्रों को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 3.50 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर गुजरात स्थित यूनिट के लिए चयनित किया गया।



चयनित छात्रों की सूची:

मेकाट्रॉनिक्स विभाग से:

तनीषा सुब्रानो

आकृति सिंह

मंशी शर्मा

अमित कुमार

दिवाकर

रवि कुमार


टूल एंड डाई विभाग से:

श्रेया सोनकर

हर्ष कुमार

कुमार अभिषेक

सूर्यकांत दास


ये सभी छात्र 2022-25 बैच के फाइनल ईयर के हैं।

संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन एवं उप प्राचार्य रमेश राय ने सभी चयनित छात्रों को उनकी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्लेसमेंट अधिकारी नेहा सिंह और मिथिला कुमारी महतो के सहयोग से यह चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रशिक्षकों — दीपक सरकार, लक्ष्मण सोरेन, अजीत कुमार एवं अन्य सभी स्टाफ सदस्यों ने भी छात्रों को बधाई दी। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी श्री वरुण कुमार ने छात्रों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें