सऊदी से लौटा युवक लापता, शादीशुदा महिला पर हनीट्रैप और ठगी का आरोप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : विदेश से लौटे एक युवक के लापता होने का मामला अब हनीट्रैप और मानसिक उत्पीड़न की ओर इशारा कर रहा है। मांझी टोला, आदित्यपुर निवासी शुभम दास के परिजनों ने टेल्को की रहने वाली एक शादीशुदा महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। युवक पिछले दो दिनों से लापता है, और परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, लाखों की ठगी का आरोप

परिजनों के अनुसार, शुभम सऊदी अरब में नौकरी करता था और वहीं से फेसबुक के माध्यम से महिला के संपर्क में आया। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और महिला के कहने पर शुभम ने 2.3 लाख रुपये नकद और 58 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर दी। इसके बाद जनवरी में महिला के दबाव में आकर अपनी नौकरी भी छोड़ दी और भारत लौट आया।

पहले भी हो चुका है थाना में मामला, हुआ था समझौता

यह कोई पहली घटना नहीं है। परिजनों ने बताया कि पहले भी इस प्रकरण को लेकर थाने में शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस की मध्यस्थता में समझौता हुआ था। महिला को शुभम से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई थी।

अब युवक लापता, परिवार में गहरी चिंता

परिजन अब युवक के अचानक गायब हो जाने से बेहद चिंतित हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न के कारण शुभम ने कोई गंभीर कदम उठा लिया हो या उसके साथ कुछ अनहोनी हो गई हो। परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और युवक की तलाश में पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें