एकलव्य विद्यालय भोगनाडीह के संगीत शिक्षक को हटाने पर विद्यालय के छात्रों ने किया सड़क जाम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहेट: प्रखंड क्षेत्र के एकलव्य विद्यालय भोगनाडीह के छात्रों ने संगीत शिक्षक को हटाए जाने से आक्रोशित होकर शुक्रवार को बरहेट स्थित तीनमुहानी चौक पहुंच कर सड़क जाम कर दिया। जहां मामले की सूचना पाकर बीडीओ अंशु कुमार पांडे घटनास्थल पहुंचकर बच्चों से बातचीत कर जाम हटवाया। इस दौरान बीडीओ ने सभी मौजूद छात्र को अपने साथ लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे जिसके बाद छात्रों की समस्या से रूबरू हुए। वहीं छात्रों ने बताया कि एकलव्य विद्यालय भोगनाडीह के पद पर पदस्थापित संगीत शिक्षक तोबियस मरांडी को बिना कारण से विद्यालय से हटाए जा रहे हैं जो गलत है। जहां संगीत शिक्षक छात्रों को अच्छे प्रशिक्षण देते हैं और संगीत विषय में उनकी अच्छी अनुभव है। वही संगीत शिक्षक अपने निजी वाद्य यंत्र से विद्यालय के छात्रों को सीखाते हैं जहां विद्यालय के संगीत शिक्षक को पुनः पदस्थापित किया जाए। वही इस मामले को लेकर बीडीओ अंशु कुमार पांडे ने छात्रों को समझा बूझाकर शांत कराया और कहा कि इस मामले को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर सुनीराम मरांडी, परितोष मुर्मू, विकास मुर्मू, विमल हेंब्रम, सुमित हेंब्रम, विनोद सोरेन, राम किस्कू सहित अन्य छात्र मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें