नावा बाजार के सीओ शैलेश कुमार 30 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Palamu :

पलामू प्रमंडल की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नावा बाजार के अंचल अधिकारी (सीओ) शैलेश कुमार को ₹30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एक फरियादी की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि सीओ शैलेश कुमार जमीन के मोटेशन (हस्तांतरण) के एवज में उससे रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

शिकायत की पुष्टि के लिए एसीबी ने जाल बिछाया और योजना के तहत आरोपी अधिकारी को पैसे लेते ही गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है।

जनता में बढ़ा विश्वास
एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इससे आम नागरिकों के बीच यह संदेश गया है कि सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के प्रयास जारी हैं और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

एसीबी की अपील
एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है, तो वे इसकी शिकायत बिना किसी डर के करें। विभाग की ओर से शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें