खड़ंगाझार वन उद्यान बना नशेड़ियों का अड्डा, भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाई आवाज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घोड़ाबंधा स्थित खड़ंगाझार वन उद्यान इन दिनों नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है। यह वन पार्क, जो गोविंदपुर और आंशिक रूप से टेल्को थाना क्षेत्र में आता है, अब नवयुवकों के लिए सुरक्षित नशाखोरी स्थल बन गया है।
स्थानीय श्रद्धालु और आमजन नशे और असामाजिक गतिविधियों से परेशान हैं और सार्वजनिक सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं।

इस गंभीर मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर और सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराया है। उन्होंने उपायुक्त, वन क्षेत्र पदाधिकारी, एसएसपी और सिटी एसपी को गोपनीय पत्र भेजते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पार्क में व्याप्त मुख्य समस्याएँ:

शाम 7 बजे के बाद बाहरी युवकों का भारी संख्या में आगमन

खुलेआम ब्राउन शुगर, गांजा, शराब व सिगरेट का सेवन

कन्फूटा मैदान की टूटी बाउंड्री से अवैध प्रवेश

पार्क सामग्री की तोड़फोड़, लाइटें बंद, ट्रांसफार्मर अनुपस्थित

CCTV और सुरक्षा कर्मियों की घोर कमी

अंकित आनंद ने रखी ये माँगें:

1. शाम 7 बजे के बाद औचक छापेमारी सुनिश्चित हो

2. पीसीआर वाहन व टाइगर मोबाइल द्वारा नियमित गश्ती हो

3. शिव मंदिर समिति के सहयोग से निगरानी तंत्र को सशक्त किया जाए

4. वन विभाग लाइटिंग व CCTV कैमरों की व्यवस्था करे

5. उद्यान परिसर के लिए स्थायी सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति की जाए

प्रशासन की प्रतिक्रिया:

एसएसपी पीयूष पांडेय एवं सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने भाजपा नेता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने टेल्को और गोविंदपुर थाना को संयुक्त रूप से सघन छापेमारी करने का निर्देश दिया है।

जनता को कार्रवाई का इंतजार

स्थानीय लोग चाहते हैं कि खूबसूरत वन उद्यान को नशे और अपराध से मुक्त किया जाए। यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह क्षेत्र भविष्य में संगठित अपराध का गढ़ बन सकता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें