Divyang Children : दिव्यांग बच्चों के लिए जांच एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर 12 जुलाई को

Share करें

✓ Link copy हो गया!

समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत सरायकेला प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष जांच एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन शनिवार, 12 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यह शिविर प्रखंड संसाधन केंद्र, सरायकेला में आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है।

शिविर में लोकोमोटर डिसेबिलिटी, हियरिंग इम्पैयरमेंट, टोटल ब्लाइंडनेस, इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी (आईडी) और सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) जैसे शारीरिक एवं मानसिक चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। पूर्व में चिन्हित एवं विशेषज्ञों द्वारा जांचे गए बच्चों को उनकी जरूरत के अनुरूप उपकरण वितरित किए जाएंगे। वहीं, पहली बार शिविर में आने वाले बच्चों का भी चिकित्सकीय मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि भविष्य में उन्हें आवश्यक सुविधा मिल सके।

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों में बच्चे का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, दिव्यांगता प्रमाण पत्र की छायाप्रति (यदि अनुपलब्ध हो तो विद्यालय प्रधान द्वारा प्रमाणित निर्धारित प्रारूप), आधार कार्ड (बच्चे या अभिभावक का), तथा आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति (ग्राम प्रधान या मुखिया द्वारा प्रमाणित प्रारूप) शामिल हैं।

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश दंडपात ने बताया कि यह शिविर समावेशी शिक्षा की दिशा में एक सशक्त कदम है। इसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर जीवन की ओर प्रेरित करना है। विभागीय तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें