ब्यांगबिल में छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित, विधायक प्रतिनिधि पलटन मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड के अंतर्गत ब्यांगबिल पंचायत स्थित ब्यांगबिल ग्राम में सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं उत्सव के रूप में छऊ नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक श्री मंगल कालिंदी के निर्देशानुसार विधायक प्रतिनिधि एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पारंपरिक कला एवं संस्कृति को जीवित रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की सांस्कृतिक पहचान है और इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजनों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने ग्रामवासियों के उत्साह की सराहना की और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जगजीवन सिंह, अजय महतो, मनोज सिंह समेत अनेक स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ग्रामीणों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और विधायक श्री मंगल कालिंदी के प्रति आभार जताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें