रांची ट्रैफिक पुलिस से मारपीट मामले में दो गिरफ्तार, कटहल मोड़ पर कराया गया परेड

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi: राजधानी रांची के कटहल मोड़ में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हंस कुमार और अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद घटना स्थल पर परेड भी कराई।

यह घटना 9 जून की है, जब ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक टेम्पो को रोके जाने पर टेम्पो चालकों ने विवाद शुरू कर दिया था, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान एक चालक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान रोहित गंजू के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल जवान को तत्काल रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

इस घटना के बाद पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जन चेतना के उद्देश्य से दोनों को कटहल मोड़ पर परेड कराई गई, ताकि जनता के बीच कानून व्यवस्था का सख्त संदेश जाए।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों पर हमला गंभीर अपराध माना जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें