AJSU Protest : यातायात पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आजसू पार्टी ने सौंपा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Traffic Police Misconduct : शहर में यातायात पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आम जनता में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने शुक्रवार को उपायुक्त के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में दो माह से अधिक समय तक चले हस्ताक्षर अभियान के दौरान हजारों नागरिकों की राय को शामिल किया गया है।

इस अभियान का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड सरकार ने यातायात पुलिस को बेलगाम कर दिया है। पुलिस आम नागरिकों से जबरन उगाही कर रही है और उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी आम जनता के अपमान और दुर्व्यवहार के खिलाफ सड़क से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक संघर्ष करेगी।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि हाल के दिनों में कई घटनाएं ऐसी घटी हैं, जिन्होंने आम जनता को विचलित कर दिया है। इलाज के लिए जा रहे दंपति को पुलिस द्वारा रोके जाने पर सड़क पर ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। एक अन्य घटना में परीक्षा देने जा रही बच्ची समय पर केंद्र नहीं पहुँच पाई। वहीं, एक महिला और उसके बच्चे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इस तरह के मामले आए दिन समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रहे हैं।

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि यातायात पुलिस का रवैया आम नागरिकों को प्रताड़ित करने वाला बन चुका है। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आजसू पार्टी आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन में आजसू पार्टी ने सरकार से निम्नलिखित सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है:

1. वाहन जाँच के नाम पर आम जनता का भयादोहन अविलंब बंद किया जाए।


2. अन्य राज्यों की तरह कैमरे की निगरानी में जाँच हो और चालान ऑनलाइन घर भेजने की व्यवस्था लागू की जाए।


3. नो-एंट्री अवधि में बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्ण रोक लगे।


4. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को जांच के दौरान रियायत दी जाए।


5. वाहन जाँच के साथ-साथ अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगे।


6. शहर में बढ़ते अवैध कारोबार जैसे जुआ, मटका, ब्राउन शुगर, लॉटरी सहित अन्य नशीले पदार्थों पर सख्त कार्रवाई हो।



ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के अलावा संजय मलाकार, संजय सिंह, ललन झा, अप्पू तिवारी, चंद्रश्वर पांडेय, प्रकाश विश्वकर्मा, अजय सिंह बब्बू, शैलेन्द्र सिन्हा, धर्मबीर सिंह, मंगल टुडू, अरुप मल्लिक, धनेश कर्मकार, राजेश चौधरी, निरंजन महतो, चंदन सिंह, प्रवीण प्रसाद, संतोष सिंह, सुधीर सिंह, संजय करुआ, विमल मौर्या, ललित सिंह, मुना भाई, सुनीता अग्रवाल, लखिकांत महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें