AI171 Crash Miracle : 10 मिनट की देरी ने भूमि चौहान की जान बचाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Plane Crash Miracle : अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे से जुड़ी एक चमत्कारी घटना ने सबको भावुक कर दिया है। गुजरात के भरूच की रहने वाली भूमि चौहान की जिंदगी मात्र 10 मिनट की देरी के कारण बच गई।

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में भूमि को भी सफर करना था, लेकिन भरूच से अहमदाबाद एयरपोर्ट तक आते समय शहर में भारी ट्रैफिक के कारण वह 10 मिनट की देरी से चेक-इन काउंटर पर पहुंचीं। एयरलाइंस के नियमों के तहत बोर्डिंग गेट बंद हो चुका था और उन्हें फ्लाइट में सवार होने की अनुमति नहीं मिली।

भूमि ने मीडिया से बातचीत में बताया,

“मैंने लाख मिन्नतें कीं, लेकिन चेक-इन स्टाफ ने बोर्डिंग गेट खोलने से मना कर दिया। मजबूरन मुझे लौटना पड़ा। थोड़ी देर बाद जब टीवी पर फ्लाइट के क्रैश होने की खबर देखी, तो मैं पूरी तरह से सन्न रह गई। सोच नहीं सकती थी कि 10 मिनट की यह देरी मेरी जिंदगी बचा लेगी। मैं अपनी देवी मां का शुक्रिया अदा करती हूं। लेकिन हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके लिए यह दर्द कभी खत्म नहीं होगा।”

गौरतलब है कि एयर इंडिया की यह फ्लाइट टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 242 में से 241 लोगों की मौत हो चुकी है। इस भयावह हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

जहां एक ओर सैकड़ों परिवारों में मातम पसरा हुआ है, वहीं भूमि चौहान की यह कहानी एक चमत्कार की तरह सामने आई है, जो जिंदगी की नाजुक डोर और नियति की विचित्रता को बयां करती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें