एयर इंडिया हादसे पर सिंहभूम चैम्बर ने जताया गहरा शोक, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए भयावह एयर इंडिया विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में मारे गए यात्रियों एवं उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए चैम्बर ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने अपने शोक संदेश में कहा कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान में कुल 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी गड़बड़ी के चलते विमान में आग लग गई और वह बी.जे. मेडिकल कॉलेज के मेस पर जा गिरा, जिससे भारी जान-माल की क्षति हुई। उन्होंने कहा कि इस घटना से चैम्बर परिवार गहरे आघात में है और मारे गए सभी नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

चैम्बर के मानद महासचिव मानव केडिया ने हादसे की गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि सरकार को इस हादसे के कारणों की गहराई से जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस कदम उठाने चाहिए।

इस दुखद अवसर पर चैम्बर के अन्य पदाधिकारियों—उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया—ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें