राष्ट्रीय महासचिव चंद्र पाठक का जन्मदिन वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा कार्यों के साथ मनाया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसाइटी (राष्ट्रीय विंग) द्वारा सोसाइटी के राष्ट्रीय महासचिव श्री चंद्र पाठक का जन्मदिन बड़े उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से अपने महासचिव को सम्मानित किया।

समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूर्य पाठक ने श्री चंद्र पाठक के समर्पण और योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उनके साथ ‘The Flame of Patriotism’ पुस्तक के सह-लेखक हैं। उन्होंने कहा, “श्री चंद्र पाठक ने सदैव शहीद ठाकुर जी पाठक की विचारधारा को बढ़ावा दिया है, जिसमें गरीबों की मदद, गौ सेवा, महिलाओं का सम्मान और जरूरतमंदों की सहायता को सर्वोपरि रखा गया है।”


समारोह के दौरान निम्नलिखित सेवा कार्य किए गए:

वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

ईश्वर को समर्पित पूजा-पाठ आयोजित किया गया।

गौ सेवा (Cow Seva) के माध्यम से भारतीय संस्कृति को समर्पित भाव दिखाया गया।

जरूरतमंदों के बीच आवश्यक सामग्री वितरित कर सामाजिक दायित्व निभाया गया।


पूरे आयोजन ने देशभक्ति और सेवा भावना का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया, जो शहीद ठाकुर जी पाठक के सिद्धांतों पर आधारित है। इस पावन अवसर पर अनेक सदस्य उपस्थित रहे जिनमें मंजू देवी, अंकिता देवी, आकता, के. तरुण कुमार, सिसिर साहू, अभिषेक, अंकित, प्रह्लाद और रिंकू प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें