वीरांगना सामाजिक फाउंडेशन ने प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

SHARE:

Jamshedpur : वीरांगना सम्मान सामाजिक फाउंडेशन का पहला स्थापना दिवस दानापुर क्लब में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की भव्यता और आयोजन की सादगी ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को विशेष अनुभव दिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह एवं एमएलसी अनामिका सिंह थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री राजू सिंह, अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह, न्यूरो सर्जन डॉ. समरेन्द्र कुमार सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमूल्या सिंह, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, एर्बोड स्कोरर की संस्थापिका बी प्रियम सिंह, लायंस क्लब की पीडीजी नम्रता सिंह, सिविल सर्जन कामिनी सिंह, आईएस संकल्प नारायण सिंह, प्लास्टिक सर्जन वीणा सिंह, एम्स डॉ. प्रिया, इंजीनियर अजय कुमार सिंह, राजस्व विभाग के संजय सिंह, डीएवी स्कूल के गणित शिक्षक सतेंद्र कुमार सिंह, करनी सेना के अभिषेक सिंह, आलोक सिंह, संदीप सिंह, सुद्धेश्वर सिंह, रोहित सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और राष्ट्रगान से हुई, जिसके उपरांत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया। मनोरमा सिंह के निर्देशन में राजपुताना झांकी की प्रस्तुति हुई जिसमें वीरांगना बेटियों ने अपने कौशल और संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन किया।

 

वीरांगना फाउंडेशन की संरक्षक अनुपमा सिंह ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संस्थापिका निशा सिंह ने कहा कि “वीरांगना सम्मान सामाजिक फाउंडेशन” एक सशक्त नारी संगठन है, जहाँ महिलाएं खुद सशक्त बनकर समाज के अन्य वर्गों की महिलाओं और बच्चों को भी आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही हैं।

 

अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह ने बिहार टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “यह हमारी अपनी टीम है, हम हमेशा से बिहार वीरांगना के साथ थे, हैं और रहेंगे।”

 

कार्यक्रम का संचालन वीरांगना परमार श्वेता सिंह और लायंस क्लब के विकास सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन वीरांगना नमिता सिंह द्वारा बनाए गए विशेष केक के कटिंग से हुआ। धन्यवाद ज्ञापन वीरांगना सुषमा सिंह ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं को दिया। आयोजन को सफल बनाने में सभी वीरांगनाओं का योगदान सराहनीय रहा, जिसके लिए संरक्षक रेणु सिंह ने दिल से आभार

व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें