गृह रक्षक संजय महाकुड़ की ड्यूटी के दौरान निधन, जिला समादेष्टा कार्यालय ने दी अंतिम सलामी

SHARE:

जमशेदपुर। गृह रक्षा वाहिनी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के जवान संजय महाकुड़ का निधन ड्यूटी के दौरान हो गया। वे जादूगोड़ा स्थित डीवीसी (DVC) परियोजना स्थल पर प्रतिनियुक्त थे, जहां ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी मृत्यु हो गई।



इस घटना की जानकारी प्रतिनियुक्त अन्य जवानों द्वारा तत्काल जिला समादेष्टा कार्यालय को दी गई। तत्पश्चात, मृतक का शव ड्यूटी स्थल से गृह रक्षक कार्यालय, जमशेदपुर लाया गया।



जिला समादेष्टा हरिहर सिंह मुंडा, इंस्पेक्टर राजीव कुमार गौरव, कंपनी कमांडर सुशील मुर्मू, सहित बड़ी संख्या में गृह रक्षक कर्मी, संघ/यूनियन प्रतिनिधि और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और विधिपूर्वक सलामी दी गई।



मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक छोटा बेटा है। अंतिम संस्कार हेतु जिला समादेष्टा कार्यालय द्वारा तात्कालिक सहायता के रूप में ₹10,000 की राशि मृतक की पत्नी को बैरियर चेक के रूप में प्रदान की गई।



जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में जो भी सहायता व लाभ संबंधित नियमों के अंतर्गत देय होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर प्रदान किया जाएगा और समस्त विधिक प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment