हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक समीर मोहंती, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बहरागोड़ा। पाटपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में शनिवार को आयोजित हरिनाम संकीर्तन समारोह में बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-माधव के भव्य पूजन और संकीर्तन से हुई, जिसमें क्षेत्रवासियों की भारी उपस्थिति रही।

विधायक मोहंती ने श्रद्धा के साथ भगवान के चरणों में नमन करते हुए क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा मजबूत होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विधायक ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी स्थानीय समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्रीय विकास के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संकीर्तन की भक्ति-भावनाओं से ओतप्रोत वातावरण में गांव पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, कोषाध्यक्ष मिंटू पाल, निर्मल दुबे, जीतू राउत, बिशु ओझा, जगदीश राय, पप्पू राउत, जादूपति राणा और मिथुन कर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.