अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो वाहन जब्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: जिला में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध डीसी कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। खनन टास्क फोर्स द्वारा की गई इस मुहिम के तहत सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु एवं निराला पथ नदी घाट में छापेमारी कर अवैध बालू लदे दो वाहनों को जप्त किया गया।

जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान जेएच 05 सीएफ 7709 और जेएच 02 एवी 0898 पंजीकरण संख्या वाले दो वाहन अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए पकड़े गए। दोनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर सिदगोड़ा थाना को अग्रेतर कानूनी प्रक्रिया के लिए सौंप दिया गया है।

खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के विरुद्ध जिले में लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा की सुरक्षा, पर्यावरणीय संतुलन और सरकारी राजस्व की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध खनन या भंडारण की सूचना मिले तो प्रशासन को अवश्य सूचित करें। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.