विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जमशेदपुर ने चलाया पौधारोपण अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत लगाए गए पौधे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा साकची स्थित जिला कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ।



कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पलाश और गुलमोहर जैसे सजावटी व पर्यावरण हितैषी कुल दस पौधे लगाए। पौधारोपण के उपरांत कार्यकर्ताओं ने इन पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।



जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक जड़ों और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का भी प्रतीक है।



इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बबुआ सिंह, जिला महामंत्री संजीव सिंह, कार्यालय मंत्री सुबोध झा, आईटी सेल संयोजक बिनोद कुमार सिंह, सह-मंत्री संजीत चौरसिया, आलोक बाजपेई, राकेश दुबे, मनोज सिंह और ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें