पर्यावरण पखवाड़ा की शुरुआत के साथ NTTF गोलमुरी में चला सफाई एवं पौधारोपण अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर. डी. टाटा तकनीकी संस्थान, गोलमुरी (NTTF) एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण पखवाड़ा की शुरुआत की गई। इस विशेष अवसर पर एनटीटीएफ/आरडी टाटा एजुकेशन सेंटर द्वारा एक व्यापक सफाई एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें संस्थान के छात्रों, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अभियान का उद्देश्य था पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और वृक्षारोपण को जीवनशैली का हिस्सा बनाना।

कार्यक्रम का संचालन मन्त्ययु कुमार महतो ने किया, जिन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा यदि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित पृथ्वी छोड़नी है तो ऑक्सीजन स्रोतों की रक्षा और वृक्षारोपण सर्वोत्तम विकल्प है। सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों— जैसे जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगाँठ आदि पर एक पेड़ अवश्य लगाएं और प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार कर कपड़े के थैले का नियमित उपयोग करें।

मौके पर मुख्य रूप से बी.के. सिंह टाटा स्टील फाउंडेशन, प्रीता जॉन प्रिंसिपल आरडी टाटा तकनीकी संस्थान, रमेश राय वाइस प्रिंसिपल, हरीश, दीपक सरकार, मिथिला, नेहा, मंजुला, अजीत कुमार, नकुल कुमार, लक्ष्मण, हरेश, निरंजन कुमार, कौशल, ज्योति, शिव प्रसाद आचार्य सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण को केवल एक दिन का आयोजन न मानकर निरंतर प्रयास बनाए रखेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें