नयी चेतना मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने किया मानवता का सेवा कार्य

Share करें

✓ Link copy हो गया!



बड़ाबाँकी (ग्राम पंचायत), 1 जून – सामाजिक upliftment और स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नयी चेतना मंच द्वारा बड़ाबाँकी ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानवता के इस महादान में अपनी सहभागिता दर्ज की।



पंचायत मुखिया राकेश चन्द्र मुर्मू ने दी प्रेरक उपस्थिति

शिविर में पंचायत के माननीय मुखिया श्री राकेश चन्द्र मुर्मू जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को विशेष बना दिया। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और ऐसे आयोजनों को समाज की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि—
“रक्तदान एक पुण्य कार्य है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है। ऐसे कार्यों में हम सभी को आगे आना चाहिए।”

आयोजन समिति में सक्रिय योगदान

इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में नयी चेतना मंच के अध्यक्ष श्री अभिषेक जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ शाखा अध्यक्ष जशबंत महतो, सचिव नरहरि महतो, सुन्दर टुडू, पवन महतो, जगदीश महतो, इन्द्रजीत महतो, सुकलाल किस्कू, बिश्वानाथ हाँसदा, राजा राम मुर्मू, हिमांशु महतो, बिष्णु कर्मकार और लव महतो ने मिलकर व्यवस्था को सशक्त रूप से संभाला।

रक्तदान – एक जनजागरण की मुहिम

इस शिविर का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना नहीं था, बल्कि लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना भी था। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के चलते ऐसे शिविर जीवनदायिनी साबित होते हैं। शिविर के दौरान “रक्तदान – महादान” का संदेश जोर-शोर से फैलाया गया।

आयोजकों और रक्तदाताओं को धन्यवाद

कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं और आयोजन टीम के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए, नयी चेतना मंच ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें