महंत विद्यानंद सरस्वती जी महाराज का जन्मदिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया

SHARE:



जमशेदपुर।
जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती जी महाराज का जन्मदिवस पूरे धार्मिक रीति-रिवाज और भक्ति भाव से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु और राजनीतिक हस्तियों ने भाग लिया।



महंत विद्यानंद सरस्वती को इस मौके पर पुष्प माला पहनाई गई और भगवा वस्त्र अर्पित कर सम्मानित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका जन्मदिवस पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया।

प्रमुख संत और नेता रहे उपस्थित


इस धार्मिक आयोजन में कई प्रतिष्ठित संत और सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों में महंत मेघानंद सरस्वती, महंत इंदिरानंद सरस्वती, सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा महामंत्री मधुसूदन गोराई, आसानबनी प्रमुख प्रमोद ओरांव, जदयू नेता भवानी सिंह, चंदन सिंह, पिंटू सिंह, कृष्णा महतो, बुद्धू माझी, पीयूष दत्त, और मयंक रुंगटा प्रमुख रूप से शामिल हुए।



गुरु जी को दी गई शुभकामनाएं

सभी अतिथियों ने महंत विद्यानंद सरस्वती जी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। संत समाज ने गुरु जी के समाज और धर्म के प्रति योगदान की सराहना करते हुए उनके मार्गदर्शन को प्रेरणास्रोत बताया।

Leave a Comment