Police Meeting : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल एवं नए एसएसपी पीयूष पांडेय से मिला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जमशेदपुर के निवर्तमान व नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले निवर्तमान एसएसपी श्री किशोर कौशल (भा•पु•से) से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर चैम्बर पदाधिकारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, व्यापारिक समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने और जनता में भरोसा कायम करने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।



इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के नवपदस्थापित एसएसपी श्री पीयूष पांडेय (भा•पु•से) से मुलाकात की। इस दौरान शहर की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, व्यापारी वर्ग की सुरक्षा व बाजार क्षेत्र में शांति बनाए रखने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।



प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष श्री विजय आनंद मुनका ने नवनियुक्त एसएसपी को शहर के विकास और शांति-सुरक्षा सुनिश्चित करने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।



एसएसपी श्री पीयूष पांडेय ने भी चैम्बर की पहल की सराहना करते हुए व्यापारिक समुदाय के साथ सामंजस्यपूर्ण सहयोग के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे शहर में सुरक्षा और सुशासन के सभी मानकों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भरत मखानी, सचिव टैक्स एंड फाइनेंस अंशुल रिंगसिया, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.