CMRelief Fund : जुगसलाई विधायक के अनुशंसा पर गंभीर रोग से पीड़ित परिवार को मिली 50 हजार की सहायता राशि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक मंगल कालिंदी के प्रति जताया आभार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के जास्कांदीह ग्राम निवासी सुकुरमनी देओगाम इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। पीड़िता की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जुगसलाई के विधायक श्री मंगल कालिंदी ने मुख्यमंत्री गंभीर असाध्य रोग योजना के अंतर्गत सहायता राशि के लिए अनुशंसा की थी।



विधायक की पहल पर राज्य सरकार द्वारा सुकुरमनी देओगाम को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की सहायता राशि स्वीकृत की गई। गुरुवार को विधायक मंगल कालिंदी के निर्देश पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने चेक सुकुरमनी देओगाम के पति श्री सोनाराम देओगाम को सौंपा।



इस अवसर पर पलटन मुर्मू ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार आम जनमानस के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सरकार द्वारा गंभीर बीमारियों की स्थिति में हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।



चेक प्राप्त करने के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक मंगल कालिंदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस आर्थिक सहयोग से इलाज में राहत मिलेगी और जीवन की एक नई आशा जगी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.