Women Leaders India : भाजपा महिला मोर्चा ने भव्य रूप से मनाई लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती, मुख्य अतिथि रही विधायक पूर्णिमा दास साहू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भाजपा महिला मोर्चा जमशेदपुर महानगर की ओर से आज विकास भवन, मूखी बस्ती, भालूबासा में पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। पूरे देश में आयोजित इस कार्यक्रम की श्रृंखला में जमशेदपुर में भी श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्वी जमशेदपुर की लोकप्रिय विधायक पूर्णिमा दास साहू रहीं। समारोह में भाजपा किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक डॉ. रानी ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन एवं कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

नीलू मछुआ जी ने अपने उद्बोधन में कहा, “हम सभी महिलाओं के लिए रानी अहिल्याबाई का जीवन एक आदर्श है। उन्होंने जिस संवेदनशीलता, कुशलता और दूरदर्शिता के साथ शासन किया, वह आज भी प्रशासनिक नेतृत्व के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हमें उनकी जीवन गाथा को आत्मसात करना चाहिए, ताकि हम अपने समाज और राष्ट्र के लिए सार्थक योगदान दे सकें।”

डॉ. ठाकुर ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन समाज सेवा, सुशासन और धार्मिक सद्भाव का प्रतीक रहा है। उन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा और मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए जो कार्य किए, वे इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भी लोकमाता अहिल्याबाई के सुशासन मॉडल को अपना मार्गदर्शक मानती है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया जकि आज की पीढ़ी को अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उनका त्याग, साहस और नेतृत्व आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उनके काल में था।

समारोह में भाजपा महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.