आरटीआई कार्यकर्ता कृतिवास मंडल को धमकी मामले में एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री दिल बहादुर के नेतृत्व में एक 11-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर पुलिस अधीक्षक श्री कुमार शिवाषिस और उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात कर आरटीआई कार्यकर्ता कृतिवास मंडल को मिली धमकी के मामले में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख सामाजिक संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के सदस्य शामिल थे।



उपायुक्त ने दिया निर्देश, सिटी एसपी ने तय किया एक सप्ताह का समय

प्रतिनिधिमंडल को उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारी को जांच कर मोबाइल नंबर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया जाएगा। वहीं सिटी एसपी श्री कुमार शिवाषिस ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर धमकी देने वाले की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



18 मई को मिली थी धमकी, अब तक प्राथमिकी नहीं

ज्ञापन में बताया गया कि कृतिवास मंडल को 18 मई की रात लगभग 10:11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर धमकी दी गई। उन्होंने यह सूचना पोटका प्रखंड के जन सूचना अधिकारी से विभिन्न विषयों पर जानकारी मांगने के बाद प्राप्त की। इस संबंध में 20 मई को वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं की गई, जिससे संघ ने प्रशासन की उदासीनता पर चिंता जताई है।



संघ की चार मुख्य मांगें:

1. धमकी देने वाले व्यक्ति की जल्द पहचान कर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।


2. कृतिवास मंडल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।


3. पोटका प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों की भूमिका की जांच हो।


4. जिले भर के सभी आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए।


आंदोलन की चेतावनी

संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।। मौके पर  मुख्य रूप से सदन कुमार ठाकुर, दिनेश कुमार किनू, दिनेश कर्मकार, अशुतमा कर्मकार, सत्येंद्र सिंह, चंद्र महतो, सुनील मुर्मू, राजू बेसरा, चंद्रशेखर रजक, ऋषि केसरी, सुब्रतो मंडल, संतोष गुप्ता, अभिराम सामद, पुलक मंडल, विजय सिंह मुंडा सहित सैकड़ों आरटीआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.