
जमशेदपुर, भुइयाडीह:
पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बाबूडीह बस्ती स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में शनिवार सुबह एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में विद्यालय के हेडमास्टर सत्यनारायण साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर योगाभ्यास किया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाई।

इस अवसर पर बच्चों को चना, शरबत और बिस्कुट का भी वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में योग को लेकर बच्चों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता प्रह्लाद लोहरा ने भाग लिया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पार्टी की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो परिवार बच्चों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहेगा।

योग शिविर में अन्य विशिष्ट अतिथियों में विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष शोभा साहू, कार्यकारी सदस्य डॉ. प्रभु पंडित, सत्यनारायण साव, खुशबू कुमारी, नेहा पांडे, रानी कुमारी, एवीएम कॉलेज के कॉमर्स लेक्चरर उपेंद्र कुमार राणा, सामाजिक सेविका गीता गोडसरा, टाटा फाउंडेशन की विरूली, झामुमो के सदस्य डी. रवि राव, इंद्रजीत लोहार, सोनू भाई, सोनू सोलंकी, विद्यालय के अभिभावकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
समाज में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता और बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति उत्साह को देखते हुए यह शिविर अत्यंत सफल रहा।









