Jamshedpur News : पोटका विधायक संजीव सरदार ने उपायुक्त से की मुलाकात, जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने आज उपायुक्त अनन्य मित्तल से उनके कार्यालय में मुलाकात कर क्षेत्र में चल रही जनकल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिए।

ग्रामीण सड़कों और पेयजल संकट पर जताई चिंता

विधायक ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण में हो रही देरी को लेकर चिंता व्यक्त की और निर्माण कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत और नए जलस्रोतों की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि पेयजल संकट ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है।

स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सुधार की जरूरत

संजीव सरदार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दवाओं की कमी और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने उपायुक्त से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता, पढ़ाई की गुणवत्ता, और आधारभूत सुविधाओं की कमी को रेखांकित किया।

युवाओं को स्वरोजगार और प्रशिक्षण से जोड़ने पर बल

विधायक ने युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पोटका के युवा प्रतिभाशाली हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं।

लंबित योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने की मांग

उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि लंबित विकास योजनाओं का त्वरित निष्पादन कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को इन योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें उपायुक्त ने विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों पर संवेदनशीलता से विचार कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.