Congress Rally : 25 मई को होगा ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन, प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

SHARE:

जमशेदपुर: पुर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले 25 मई 2025 को ‘जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन साकची में अपराह्न 3:30 बजे से किया जाएगा। इस रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा भारतीय संविधान की रक्षा के लिए आम जनता को जागरूक किया जाएगा।


इस संदर्भ में शनिवार को बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में तय किया गया कि इस रैली में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।



“हर पंचायत, प्रखंड और वार्ड स्तर तक पहुंचेगा आमंत्रण” – आनन्द बिहारी दुबे

जिलाध्यक्ष दुबे ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए प्रखंड, मंडल और पंचायत स्तर पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। साथ ही कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को रैली में आमंत्रित करेंगे।

रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। संगठन विभाग को भी सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है।


बैठक का संचालन उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया। उन्होंने बताया कि यह रैली संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एक जनजागरण अभियान का हिस्सा है।

Leave a Comment

और पढ़ें