CMGramSetuYojana : तेतला-बड़ा बांदुआ के बीच बनेगा 2.60 करोड़ की लागत से पुल, दशकों पुरानी मांग पर लगी मुहर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : आजादी के बाद से पुल की बाट जोह रहे पोटका प्रखंड के तेतला और बड़ा बांदुआ गांव के लोगों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुल का विधिवत शिलान्यास विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों की मौजूदगी में किया। नदी पर बनने वाला यह पुल अब बारिश के मौसम में ग्रामीणों की परेशानी को खत्म करेगा और दोनों पंचायतों के हजारों लोगों के लिए राहत की सौगात लेकर आएगा।



शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ विधायक का स्वागत किया। वर्षों से इस पुल की मांग कर रहे ग्रामीणों ने इसे आज़ादी के बाद की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।



विधायक संजीव सरदार ने कहा, “विकास की रौशनी पोटका के हर गांव तक पहुँचाना मेरा संकल्प है। हेमंत सोरेन की अबुआ सरकार द्वारा मेरी अनुशंसा पर पोटका विधानसभा क्षेत्र में 60 से अधिक सड़कों की मरम्मत व निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अब हर गांव मुख्य सड़क से जुड़ सकेगा।”



शिलान्यास के दौरान प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें मुखिया अमृत माझी, सांसद प्रतिनिधि यशवंत महतो, ग्रामप्रधान श्यामचरण सरदार, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, जगदीश माझी, भुताड़ मुर्मू, दासों टुडू, पंकज पाल, अर्धेंदु गोप, सोनाराम मुर्मू, प्रदीप सरदार समेत कई अन्य लोग शामिल थे।



ग्रामीणों ने कहा कि यह पुल न सिर्फ आवागमन को आसान बनाएगा बल्कि क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.