Buddha Jayanti : बुद्ध जयंती पर नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में श्रद्धा के साथ आयोजित हुआ कार्यक्रम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil : नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में भगवान बुद्ध की जयंती श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल एक महान संत थे, बल्कि उन्होंने संपूर्ण मानवता को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया।



डॉ. पांडे ने बताया कि भगवान बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में एक राजपरिवार में हुआ था, लेकिन मात्र 29 वर्ष की आयु में उन्होंने सांसारिक मोह त्यागकर ज्ञान की खोज में निकल पड़े। पाँच वर्षों की कठिन तपस्या के उपरांत गया में बोधिवृक्ष के नीचे उन्हें आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई, जिसके बाद उन्होंने समूचे विश्व को करुणा, दया और अहिंसा का संदेश दिया।



उन्होंने आगे कहा कि आज चाइना, जापान सहित अनेक देशों में करोड़ों लोग भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चल रहे हैं, जो भारतवासियों के लिए गर्व की बात है कि ऐसे महान आत्मा का जन्म इस देश में हुआ। विश्व में यदि आज भी शांति की स्थापना करनी है, तो बुद्ध के विचारों को अपनाना ही एकमात्र मार्ग है।



कार्यक्रम में अधिवक्ता निखिल कुमार, अधिवक्ता अशोक कुमार झा, शांतिराम महतो, पवन कुमार महतो, अजय कुमार मंडल, प्रकाश महतो, संजीत महतो, देवाशीष मंडल, गौरव महतो एवं शुभम साहू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.