सेना पीओके छीने, बलूचिस्तान को अलग करे : सरयू राय

Share करें

✓ Link copy हो गया!



विधायक बोले – युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान को सबक सिखाने का है वक्त, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने स्पष्ट और सख्त बयान देते हुए कहा है कि यदि भारत-पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्ध की स्थिति आती है, तो भारतीय सेना को न केवल पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) पर कब्जा कर लेना चाहिए, बल्कि बलूचिस्तान को पाकिस्तान से स्वतंत्र करने में भी मदद करनी चाहिए।



भारतीय सेना के समर्थन में तिरंगा यात्रा और जयघोष के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “बलूच लोगों को शासन करने का अधिकार मिलना चाहिए। ऐसा कदम भारत की जनता के आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा।”



सरयू राय ने केंद्र की मोदी सरकार की रणनीतिक नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि “2014 के पहले जनता के मन में डर था, लेकिन 2014 के बाद सरकार की कड़ाई और सेना की मजबूती से आतंकवाद को करारा जवाब मिला है।”



उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को भेजने की कोशिश लगातार कर रहा है, यहां तक कि अब सुरंग बनाकर आतंकियों की घुसपैठ को अंजाम दे रहा है, लेकिन भारतीय सेना पूरी तरह मुस्तैद है और हर कदम पर मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने पहलगाम की घटना का हवाला देते हुए कहा कि पूरा देश एकजुट है और अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया जाए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.