जमशेदपुर में रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग, तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर: स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी मांगने और इनकार करने पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई उलीडीह थाना क्षेत्र में की गई।



गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह थाना क्षेत्र निवासी रुपेश दुबे उर्फ राहुल (26), एमजीएम हिलव्यू कॉलोनी का शांतनु कुमार (24), और उलीडीह रिपीट कॉलोनी निवासी नन्दलाल सिंह उर्फ बंटी (20) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, तीन देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।



एसएसपी ने किया खुलासा

जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि उलीडीह थाना में मामला दर्ज होने के बाद तत्काल थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने स्क्रैप कारोबारी से हथियार के बल पर रंगदारी की मांग की थी। जब कारोबारी ने मना किया तो दुकान पर गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई।



अपराधियों का आपराधिक इतिहास

एसएसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है और पूर्व में भी इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में राहत

पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। उलीडीह थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध को देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें