बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती बने झामुमो के केन्द्रीय सचिव, प्रखंड कमिटी ने किया भव्य स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बहरागोड़ा : विधायक समीर कुमार मोहंती के केन्द्रीय झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सचिव पद पर चयनित होने की खुशी में बुधवार को प्रखंड कमिटी द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विधायक सह पार्टी कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ श्री मोहंती का जोरदार स्वागत किया।



इस शुभ अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रखंड अध्यक्ष समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने श्री मोहंती को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में उनसे उम्मीद जताई। विधायक समीर कुमार मोहंती ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास हेतु पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे।



मौके पर उपस्थित प्रमुख नेता: झामुमो नेता सह प्रमुख धनंजय करुणामय, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मंडी, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सचिव बलराम महतो, गोपन परिहारी, अमर हांसदा, मनोज गोप, शकीला मुर्मू, अजीत गोप, राम मुर्मू, मिथुन कर, सब्बसाची नायक, संजय गोप, संतोष मंडल, पिंटू महतो, पवन गिरी सहित कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.