भा.ज.पा. जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वक्फ सुधार जन जागरण कार्यशाला का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा ने मंगलवार को गोलमुरी के खालसा क्लब में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत एक कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के महत्व पर चर्चा की गई। अजय साह ने इस अधिनियम के लाभों को समझाते हुए कहा कि यह पारदर्शिता, जवाबदेही, और मुस्लिम समुदाय के विभिन्न वर्गों के अधिकारों को बढ़ावा देगा।

अधिनियम से वक्फ संपत्तियों की निगरानी, पंजीकरण और ऑडिट सुनिश्चित होगा, जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। साथ ही, मुस्लिम महिलाओं को बोर्ड में प्रतिनिधित्व और संपत्तियों पर समान अधिकार मिलेगा। वक्फ बोर्डों के राजस्व में वृद्धि होने से समाज कल्याण के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे।भा.ज.पा. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इसे समाज के समावेशी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, और जिला महामंत्री संजीव सिंह एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, दिनेश साव, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, डॉ सुनीता कुमारी, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, संजीव सिंह, मिली दास, मंजीत सिंह गिल, अमित सिंह, सूरज सिंह, बबलू गोप, युवराज सिंह, अमित कुमार, पवन सिंह, बिनोद राय, लकी सिंह राजपूत, श्वेता कुशवाहा, तन्मय झा, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अरमान, रिहान, अफरोज, साकिब समेत अन्य मौजूद रहे।

The specified slider id does not exist.