लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत द्वारा फलदार वृक्षों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
स्थान: जमशेदपुर, बारिडीह विद्यापतिनगर

Share करें

✓ Link copy हो गया!





जमशेदपुर। लायंस क्लब ऑफ भारत, जमशेदपुर शाखा द्वारा आज एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह के दिशा-निर्देशन में यह कार्यक्रम बारिडीह विद्यापतिनगर स्थित न्यू काली पूजा मैदान (बिरसा मुंडा टाउन हॉल के समीप) में संपन्न हुआ, जहाँ सदस्यों ने फलदार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बनाना था। कार्यक्रम में क्लब के कई सक्रिय सदस्य शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से लायन करण गोराई, आकाश रजक, विप्लव चंद्रा, महावीर गोराई, राजेश कुमार साव, सनातन गोराई, आशीष कुमार चंद्रा एवं संजय कुमार सेन उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ पौधे लगाए और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया।


क्लब अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने मौके पर कहा,
“वृक्ष न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि हमारे आनेवाले भविष्य के लिए हरियाली और जीवनदायिनी वायुमंडल भी सुनिश्चित करते हैं। लायंस क्लब सदैव समाजसेवा और प्रकृति संरक्षण जैसे कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।”

कार्यक्रम का समापन सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश के साथ हुआ और सभी सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया।

लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत आने वाले दिनों में और भी कई सामाजिक एवं पर्यावरणीय अभियानों का आयोजन करेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.