जाति जनगणना को लेकर मुंडा समाज चलाएगा जागरूकता अभियान, महिला समिति के गठन का भी हुआ निर्णय

Share करें

✓ Link copy हो गया!





जमशेदपुर, सोपोडेरा – आदिवासी मुंडा समाज सोपोडेरा, जमशेदपुर की एक अहम बैठक पूर्वी काली माटी पंचायत भवन, गांधी मैदान में समाज के अध्यक्ष श्री रुद्र मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जाति जनगणना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि मुंडा समाज इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेगा।



जाति और धर्म की पहचान को लेकर जागरूकता बढ़ाएगा समाज
बैठक में श्री राम सिंह मुंडा ने कहा कि आगामी जाति जनगणना में मुंडा समाज के सभी सदस्य अपनी जाति “मुंडा” और धर्म “सरना” अवश्य दर्ज कराएं। इसके लिए समाज स्तर पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि हर सदस्य सही जानकारी दे सके।

सरहुल महोत्सव की समीक्षा और महिला समिति के गठन का निर्णय
बैठक में हाल ही में 13 अप्रैल 2025 को आयोजित सरहुल महोत्सव की समीक्षा की गई। साथ ही यह भी सर्वसम्मति से तय किया गया कि समाज की महिलाओं को संगठित कर एक “आदिवासी मुंडा महिला समिति” का गठन किया जाएगा। यह समिति ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को जोड़कर पारंपरिक आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देगी और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

बैठक में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद थे, जिनमें सुनीता नाग (मुखिया), श्री प्रभु राम मुंडा (मुखिया), रुद्र मुंडा (पंचायत समिति सदस्य), प्रकाश सांडील (पूर्व मुखिया), धन सिंह मुंडा, महेश नाग, सुलेखा सांडील, सीमा मुंडा, किरण देवी, सुमित्रा नाग, रुक्मणि सोलंकी, राज सांडील, राम सिंह मुंडा, धीरज सांडील, कृष सांडील सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।





Leave a Comment

The specified slider id does not exist.