विधायक निधि से स्वीकृत पांच विकास योजनाओं का शिलान्यास, क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम : पूर्णिमा साहू
सीतारामडेरा और साकची पूर्वी मंडल में हुए शिलान्यास कार्यक्रम, स्थानीय जनता में उत्साह का माहौल




जमशेदपुर, 30 अप्रैल। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को विधायक निधि से स्वीकृत कुल पाँच विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। ये योजनाएं सीतारामडेरा एवं साकची पूर्वी मंडल क्षेत्र में शुरू की गई हैं, जिनसे स्थानीय नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।

सीतारामडेरा में आदिवासी कब्रिस्तान हेतु बुनियादी संरचना का निर्माण

विधायक पूर्णिमा साहू ने सीतारामडेरा मंडल के बाबूडीह स्थित आदिवासी कब्रिस्तान में ₹21,78,200 की लागत से शौचालय, गार्ड रूम एवं पाथवे निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। यह कार्य क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

साकची नेहरू कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण

साकची पूर्वी मंडल की नेहरू कॉलोनी में ₹15,14,300 की लागत से RCC नाली, PCC पथ एवं पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन का कार्य शुरू किया गया। इससे क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है और आवागमन सुगम होगा।

विकास कार्यों को मिलेगी निरंतरता – विधायक पूर्णिमा साहू

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा, “मैं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं। जनता की समस्याओं और जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी।”

उन्होंने कहा कि यह केवल शिलान्यास नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है जिसमें जनता की बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

स्थानीय प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव सहित रंजीत सिंह, राजेश त्रिपाठी, मिथिलेश साव, रिक्की राज सिंह, हेमंत साहू, धनराज गुप्ता, कृष्णा शर्मा, लख्खी कौर, अरुण, पिंटू त्रिपाठी, अंकित मोदी, प्रकाश ठाकुर, जयराज रजक और बबलू खालखो सहित अनेक स्थानीय कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]