बहरागोड़ा प्रखंड में झामुमो प्रखंड समिति का पुनर्गठन, असित मिश्रा अध्यक्ष, गुरुचरण माण्डी सचिव और स्नेहाशीष पाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 26 अप्रैल 2025: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा प्रखंड समिति के पुनर्गठन एवं सम्मेलन का भव्य आयोजन शनिवार को शिशु उद्यान पार्क, बहरागोड़ा में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्री समीर कुमार मोहंती उपस्थित रहे। कार्यक्रम में झामुमो की नीति एवं सिद्धांतों के अनुरूप प्रखंड समिति का चुनाव कर नई कमेटी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में असित मिश्रा को लगातार आठवीं बार प्रखंड अध्यक्ष के पद पर चुना गया। गुरुचरण माण्डी को निर्विरोध सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि स्नेहाशीष उर्फ मिंटू पाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी जिला संयोजक मंडली सदस्य सुनील महतो और पिंटु दत्ता ने निभाई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत विधायक समीर कुमार मोहंती ने फूलमाला और साल पहनाकर किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि जीतने और हारने दोनों ही प्रत्याशियों का समान रूप से सम्मान किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन जिला मुख्य संयोजक प्रमुख बाघराय माण्डी द्वारा किया गया।

इस चुनाव में बहरागोड़ा प्रखंड के 26 पंचायतों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों, सचिवों और कोषाध्यक्षों ने मतदान किया। कार्यक्रम में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, श्याम मुर्मू, चंद्रवती महतो, राषविहारी साव, समीर दास, सागीर हुसैन, अर्जुन पुर्ती, लालमहोन मुर्मू, अरुण बारीक, मदन मान्ना, निर्मल दुबे, समित माईती और बड़ी संख्या में पंचायत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। झामुमो संगठन ने इस पुनर्गठन के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.