जमशेदपुर, 26 अप्रैल 2025: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के नेतृत्व में पंचायत एवं वार्ड स्तर पर संचालित विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति का निरीक्षण किया गया। इस अभियान के तहत सभी प्रखंडों और नगर निकायों में नामित नोडल पदाधिकारियों को भेजा गया, जिन्होंने पंचायत एवं वार्डों में पहुंचकर योजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन किया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने डुमरिया और मुसाबनी प्रखंड का दौरा किया। मुसाबनी के पूर्वी व दक्षिण बादिया पंचायत में सामुदायिक संसाधन भवन का निरीक्षण कर संचालित योजनाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं से संवाद किया और मूलभूत सुविधाओं एवं शिक्षण गतिविधियों की स्थिति का जायजा लिया। छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी।

डुमरिया के कांटाशोल स्थित कला केन्द्र प्रशिक्षण केन्द्र में महिलाओं के लिए संचालित कौशल विकास कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने तेल पेराई, आटा पिसाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों का अवलोकन किया। महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करते हुए, अधिकारियों को राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया।

अन्य प्रखंडों में भी नोडल अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने बोड़ाम, एसओआर श्री राहुल आनंद ने धालभूमगढ़, निदेशक एनईपी ने गुड़ाबांदा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय ने जुगसलाई, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री गौतम कुमार ने पोटका, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री सुदीप्त राज ने मुसाबनी तथा श्री चन्द्रजीत सिंह ने पटमदा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस निरीक्षण अभियान का उद्देश्य विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा आम जनता तक सरकारी सुविधाओं का बेहतर लाभ पहुंचाना है।










3 thoughts on “जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की ली समीक्षा”
Right now it seems like BlogEngine is the preferred blogging
platform out there right now. (from what I’ve read) Is
that what you’re using on your blog?
Hi there, I want to subscribe for this website to obtain newest
updates, thus where can i do it please help.
Hi there, its good piece of writing on the topic of media
print, we all know media is a great source
of data.