पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने रांची में होने वाली संविधान बचाओ रैली के लिए कमर कसी। विधायक राजेश कच्छप बोले- जिले से हजारों कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  :पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शनिवार को जिला स्तरीय विस्तारित समिति की बैठक कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता और जिला प्रभारी विधायक राजेश कच्छप तथा बलजीत सिंह बेदी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं गांधी टोपी पहनाकर स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 3 मई को रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में “विशाल राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में पूर्वी सिंहभूम जिले से हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

संविधान बचाने का आह्वान

राजेश कच्छप ने कहा कि आज देश में संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। भारतीय जनता पार्टी संविधान को समाप्त करना चाहती है, जबकि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लें तथा आम जनता को भी इसमें शामिल करें।

उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि सोशल मीडिया विभाग को सक्रिय किया जाए, पंचायत और वार्ड स्तर तक कांग्रेस कमिटी का गठन शीघ्र पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने संगठन स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की सूची तैयार कर उन्हें भी रैली में आमंत्रित करने का निर्देश दिया।



संगठन सृजन-2025 अभियान को सफल बनाने का आह्वान

जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाए। प्रखंड एवं मंडल स्तर पर जल्द से जल्द बैठक आयोजित कर पंचायत और वार्ड कमिटी का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन-2025 अभियान के तहत 100 दिनों का टास्क हर हाल में पूरा किया जाए।

जनहित के मुद्दों पर आंदोलन की तैयारी

बैठक में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कार्यकर्ताओं से ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठनात्मक कार्यों को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर धरना-प्रदर्शन तथा आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर जनता के बीच कांग्रेस की भूमिका को मजबूत किया जाए।

बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद, अशोक चौधरी, राकेश कुमार तिवारी, तापस चटर्जी, प्रिंस सिंह, डॉ. परितोष सिंह, धर्मेंद्र सोनकर, ऊषा सिंह, ज्योतिष यादव, बबुआ झा, सौरभ चटर्जी, और अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, ओबीसी विभाग के चेयरमैन दिबेश राज, अजा विभाग के लखिंदर करुवा, पंचायती राज विभाग के पवन कुमार बबलू सहित अन्य विभागों के अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में जम्मू-कश्मीर में हुए नरसंहार में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.