: Jharkhand Congress new in-charge K. Raju, झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू का रांची आगमन, जोरदार स्वागत और अभिनंदन समारोह आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू का भव्य स्वागत, संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू का शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सड़क भ्रमण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में उनका उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया और उन्हें प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक लेकर पहुंचे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्वागत सह अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायकगण और प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, राकेश तिवारी, एलबी सिंह, परितोष सिंह, प्रदेश महामंत्री परविंदर सिंह, युवा कांग्रेस के सनी सिंह, रंजीत झा, राजा ओझा और रंजन सिंह सहित कई नेताओं ने के. राजू को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

संगठन में मजबूती की उम्मीद: आनंद बिहारी दुबे

इस मौके पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि के. राजू के आगमन से झारखंड में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में पार्टी का विस्तार होगा और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड कांग्रेस संगठन पहले से अधिक सशक्त और संगठित होकर उभरेगा।

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें