Congress protest US government action,अमेरिकी सरकार की अमानवीयता के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur Congress :अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने साकची गोलचक्कर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने किया।

भारतीय प्रवासियों को हथकड़ी लगाना अमानवीय – कांग्रेस

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिकी सरकार ने भारतीय प्रवासियों को क्रूरतापूर्ण तरीके से निर्वासित किया, जो कि मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों को हवाई जहाज में हथकड़ी लगाकर भेजना एक अपमानजनक कृत्य है, जिसने पूरे देश के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस नेताओं ने इस पर घोर नाराजगी जताते हुए कहा कि देश का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मोदी सरकार की विफल विदेश नीति पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय प्रवासियों को अपने ही देश में कैदी वाहन में ले जाना शर्मनाक है। जब एक छोटा सा देश कंबोडिया अमेरिकी विमान को लौटा सकता है और अपने नागरिकों को सम्मान के साथ वापस ला सकता है, तो भारत सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकी? यह मोदी सरकार की कमजोर विदेश नीति का नतीजा है, जिससे प्रवासियों का सम्मान दांव पर लग गया।

प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता रहे शामिल

इस विरोध प्रदर्शन में कई प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया, जिनमें रामाश्रय प्रसाद, एल बी सिंह, अवधेश कुमार सिंह, धर्मा राव, अमरजीत नाथ मिश्र, के के शुक्ल, ऋषि मिश्र, रंजीत सिंह, खगेनचन्द्र महतो, सुखदेव सिंह मल्ली, संध्या दास, जसवंत सिंह जस्सी, गुरदीप सिंह, रविंद्र मौर्या, राहुल गोस्वामी, राजेश कुमार, अरुण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, सतीश कुमार, सन्नी सिंह, विनोद यादव, अखिलेश यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी और संजय सिंह आजाद मुख्य रूप से शामिल रहे।

 

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.