Patmada road accident पटमदा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवक घायल, इलाज के दौरान एक की मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Padmda:पटमदा थाना क्षेत्र के माचा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे पटमदा के बिड़रा गांव निवासी सौरव मोदक (22) और उसका मौसेरा भाई भजो मोदक (18) पटमदा बाजार से घर लौट रहे थे। माचा गांव पार करने के बाद अचानक एक भारी वाहन (हाइवा या ट्रक) की तेज लाइट से चकमा खाकर बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार के कारण बाइक सड़क किनारे खेत में जा गिरी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आधे घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे घायल

हादसे के करीब 30 मिनट बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान सौरव मोदक की मौत

एमजीएम अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, दोनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान सौरव मोदक (पिता: राजा मोदक) ने दम तोड़ दिया, जबकि भजो मोदक का इलाज जारी है।

घर का इकलौता चिराग बुझा

इस घटना से परिजनों में शोक की लहर है। उप मुखिया गोपाल गोराई ने बताया कि सौरव अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी असमय मौत से परिवार सदमे में है।

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें