Railway: टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण, मची अफरातफरी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Railway DRM: चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने मंगलवार देर रात टाटानगर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सभी को चौंका दिया। बिना किसी पूर्व सूचना के डीआरएम मालगाड़ी के इंजन में बैठकर स्टेशन पहुंचे और निरीक्षण शुरू कर दिया। इस अप्रत्याशित दौरे से स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

आरआरआई विभाग और कोचिंग डिपो का किया निरीक्षण

डीआरएम ने सबसे पहले स्टेशन के बाहर का जायजा लिया और फिर कार से आरआरआई विभाग पहुंचे। यहां उन्होंने रात के समय कर्मचारियों की कार्यशैली और उपस्थिति का मूल्यांकन किया। इसके बाद उन्होंने कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया और वहां की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। डीआरएम ने क्रू लाबी का भी दौरा कर वहां के कामकाज की जानकारी ली।

डीआरएम के दौरे से बढ़ी सक्रियता

तरुण हुरिया के इस औचक निरीक्षण से रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिन अधिकारियों की ड्यूटी समाप्त हो चुकी थी और वे घर जा चुके थे, वे तुरंत स्टेशन लौट आए।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कर्मचारियों की कार्यशैली, उपस्थिति और विभागीय व्यवस्थाओं का आकलन किया। इस दौरान स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार, चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर एस.के. सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.