BJP Membership Campaign : भाजयुमो ने शुरू किया सदस्यता अभियान, जिला अध्यक्ष ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जुड़ने का किया आह्वान 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सोनारी भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान का शुभारंभ

Jamshedpur:भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा सदस्यता अभियान का आयोजन मंगलवार को सोनारी स्थित भाजपा कार्यालय में किया गया। यह अभियान मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री विजय तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी सुजीत वर्मा समेत कई कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित थे।

इस अभियान के दौरान सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने भाजपा की नीतियों और राष्ट्रवादी दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए सभी नए सदस्यों को पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।

भाजपा का बड़ा लक्ष्य: 61 लाख नए सदस्य

भाजपा ने झारखंड में इस सदस्यता अभियान के तहत 61 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। वहीं, युवा मोर्चा का लक्ष्य 10 लाख युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। यह अभियान हर 6 वर्षों में आयोजित किया जाता है।

सदस्यता लेने के लिए टोल-फ्री नंबर

इस अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए भाजपा ने एक टोल-फ्री नंबर 8800002024 जारी किया है, जिस पर

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.