Delhi Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, जानें पूरी जानकारी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Delhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें घोषित हो गई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव से संबंधित कार्यक्रम इस प्रकार है:

नोटिफिकेशन जारी: 10 जनवरी

नामांकन की आखिरी तारीख: 17 जनवरी

नामांकन की स्क्रूटनी: 18 जनवरी

नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख: 20 जनवरी

मतदान: 5 फरवरी

चुनाव परिणामो की घोषणा 8 फरवरी को

चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि दिल्ली में 58 सामान्य विधानसभा सीटें हैं। कुल 155 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 71.74 लाख महिला और 83.49 लाख पुरुष वोटर्स शामिल हैं। पहली बार 2.08 लाख नए मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव के लिए 13,033 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

2020 के विधानसभा चुनाव का संदर्भ

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का ऐलान भी जनवरी के पहले सप्ताह में हुआ था। उस समय मतदान 8 फरवरी 2020 को सिंगल फेज में हुआ था और नतीजे 11 फरवरी को घोषित हुए थे।

आम आदमी पार्टी (AAP): 62 सीटें

भाजपा (BJP): 8 सीटें

कांग्रेस (INC): शून्य

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.